फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर सोया मिला सुरक्षा कर्मी लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एसपी बिलासुर के आवास पर सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी अपने हथियार के साथ सोया मिला जिस पर कार्रवाई करते हुए एसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं पुलिस जवान को सजा के रूप में मैदान पर भी पसीना बहाना होगा। जबकि आने वाले समय में कर्मी को कभी भी पुलिस विभाग की ओर से हथियार जारी न करने के भी एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने आदेश जारी किए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एसपी दिवाकर शर्मा के आवास के बाहर उनकी सुरक्षा के लिए लगाया गया सुरक्षा कर्मी सुबह ड्यूटी के दौरान सोया पाया गया। सुबह करीब 5.30 बजे जब एसपी अपने आवास से बाहर आए तो उन्होंने देखा की सुरक्षा कर्मी अपने हथियार के साथ सोया हुआ है जिस पर एसपी ने उक्त कार्रवाई अमल में लाई है।
एसपी ने तुरंत इस मामले में कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर सोये इस कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है तथा अगले कुछ दिनों के लिए इस कांस्टेबल को सजा के तौर पर मैदान में भी पसीना बहाना होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही एसपी ने आदेश जारी कर दिए हैं कि भविष्य में इस जवान को कभी भी हथियार विभाग की ओर से नहीं दिया जाएगा क्योंकि ड्यूटी पर सोने वाले ऐसी पुलिसकर्मी हाथ में हथियार होने के बावजूद न केवल अपनी जिंदगी के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। बल्कि जिन पुलिस के अधिकारियों या जिसकी भी सुरक्षा में तैनात किया गया होगा यह उनकी सुरक्षा के लिए भी खतरा बन सकते हैं।
एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया उनके आवास के बाहर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहता है। वीरवार की रात को 2 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक उनके आवास पर विजय कुमार नामक एक जवान की हथियारबंद ड्यूटी के लिए तैनात था लेकिन सुबह जब वह सैर के लिए निकलने वाले थे तो उस दौरान उन्होंने अपने आवास के बाहर लगाए गए सुरक्षा गारद को चेक किया तो वहां पर कांस्टेबल विजय कुमार हाथ में हथियार लेकर सो रहे थे। दिवाकर शर्मा ने बताया कि उन्हें विभाग में यहां स्पष्ट निर्देश दे दिए हैं कि उक्त पुलिस कर्मी को बाकी के कार्यकाल में कभी भी हथियार नहीं दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें