परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने आनी में आयोजित एक सम्मेलन में इन पदों को भरने की घोषणा की है। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि निगम प्रबंधन से इन पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। इस मामले को कैबिनेट बैठक में लाया जाना है।
मई महीने के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जबकि जून में चालकों की लिखित परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जाएंगे। जुलाई महीने तक एचआरटीसी को नए चालक मिल सकते हैं। सरकार का मानना है कि चालकों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। इन पदों के भरे जाने से चालकों से 8 घंटे सेवाएं ली जाएंगी। जहां समय पूरा होगा, उस स्टेशन से दूसरा चालक बस में चढ़ेगा।