फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी शुरू

Wed, 13 Jan 2016 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
जवानों की कमी से जूझ रही हिमाचल पुलिस को मजबूत करने के लिए 2000 कांस्टेबलों की भर्ती की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस मुख्यालय ने शासन को 2000 जवानों की भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा है। इसके साथ ही बीस महिला दरोगाओं की भी सीधी भर्ती के लिए कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी दो हजार जवानों की भर्ती की घोषणा की थी। मुख्यालय के अधिकारियों के मुताबिक इन जवानों की भर्ती होने से खाली पड़े पदों को भी भरा जा सकेगा। साथ ही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक रिटायर होने वाले जवानों की भी भरपाई की जा सकेगी।

पुलिस मुख्यालय से भेजी गई फाइल को गृह विभाग ने विस्तृत चर्चा के लिए वित्त विभाग के पास भेज दिया है। एडीजीपी पुलिस मुख्यालय एपी सिद्दीकी ने बताया कि वित्त विभाग की रिपोर्ट के बाद इसे कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यहां से मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें