फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की पहली पसंद बने मनाली-शिमला, टूटा रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में मई महीने में इस साल रिकॉर्ड सात फीसदी ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले साल मई महीने में प्रदेश में पहुंचने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 41,704 थी, जो इस वर्ष 44,623 हो गई है। पर्यटन मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि दिल्ली एयरपोर्ट में इस साल मई में 5.11 लाख विदेशी पर्यटक उतरे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल इनकी संख्या 4.68 लाख थी। दिल्ली से अधिकांश पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। विदेशी पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद से कुल्लू, मनाली, रोहतांग, धर्मशाला, डलहौजी और शिमला के पर्यटन व्यवसायी भी खासे उत्साहित हैं। पर्यटन विभाग का मानना है कि मैदानी इलाकों में गरमी के चलते विदेशी पर्यटक हिमाचल का रुख कर रहे हैं। मई में हिमाचल का मौसम खुशनुमा रहा है, इसके चलते विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। विभाग का कहना है कि जून और जुलाई में भी विदेशी पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

उत्तर भारत में उतरे सबसे ज्यादा पर्यटक

मई 2015 में उत्तर भारत में ही सबसे ज्यादा पर्यटक उतरे हैं। उत्तर भारत में पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र हिमाचल है। देश के प्रमुख 15 हवाई अड्डों में दिल्ली एयरपोर्ट में सबसे ज्यादा 26.06 फीसदी पर्यटक उतरे हैं। इसी तरह मुंबई एयरपोर्ट में 17.88 फीसदी, हरिदासपुर लैंड चैक पोस्ट में 10.95 फीसदी।

चेन्नई एयरपोर्ट में 9.83 फीसदी, बंगलूरू एयरपोर्ट में 7.24 फीसदी, कोचीन एयरपोर्ट में 4.06 फीसदी, हैदराबाद एयरपोर्ट में 4.05 फीसदी, कोलकाता एयरपोर्ट में 3.97 फीसदी जेड रेल हवाई अड्डे में 2.27 फीसदी, त्रिबंदरम एयरपोर्ट में 1.58 फीसदी, अहमदाबाद एयरपोर्ट में 1.54 फीसदी, घोजाडंगा  में 1.29 फीसदी, अटारी वाघा में 1.08 फीसदी और गोवा एयरपोर्ट में 0.67 पर्यटक उतरे हैं।

पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सुरेंद्र जस्टा ने बताया कि हिमाचल में बीते साल मई की अपेक्षा इस वर्ष 2015 मई महीने में ज्यादा विदेशी पर्यटक आए हैं। पर्यटकों के आने से हिमाचल के टूरिज्म में इजाफा हो रहा है। कुल्लू, मनाली, रोहतांग, धर्मशाला, शिमला आदि में ज्यादा विदेशी पर्यटक आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें