फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर ही बनांए सेब का जैम

Mon, 14 Jul 2014 03:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में बना हुआ सेब का जैम बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। हिमाचल में सेब की पैदावार काफी होती है। ऐसे में इसे लोग घर में ही तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवश्यक सामग्रीः

सेब - 1 किग्रा (4- 5 सेब)

पानी - 100 ग्राम (आधा कप)

चीनी - 800 ग्राम (चार कप)

छोटी इलाइची - 4

नीबू का रस - दो नींबू

विधिः सेब को धोकर सुखाइए और इसे छील लें। सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।

किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिए और ढककर उबालने के लिए रखिए। उबाल आने पर धीमी आंच पर तब तक उबलने दें जब तक सेब के टुकड़े नरम न हो जाएं।

सेब नरम होने के बाद मैस करने वाले चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिए। मैस करने के बाद सेब में चीनी डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें। जैम को पकने दीजिए और मैस करने की जरूरत हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से जैम को हिलाते रहें ताकि तले में न जमा हो जाए। पकने के बाद आग बंद कर दें। ठंडे सेब के जैम को कांच के जार में भर कर रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें