फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी शिमला के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी

Wed, 17 Apr 2019 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हरीश जनारथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर निगम शिमला के पूर्व उप महापौर और विधानसभा चुनाव के बागी हरीश जनारथा की बुधवार को कांग्रेस में वापसी हो गई है। जनारथा पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी माने जाते हैं। पार्टी के करीब 150 को लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस में वापस लिया गया है।

विज्ञापन


जनारथा की कांग्रेस में वापसी को लेकर लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस में दबाव बनाया जा रहा था।  उल्लेखनीय है कि शिमला विधानसभा क्षेत्र से हरीश जनारथा ने विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी हरभजन सिंह भज्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था और उनको प्रदेश कांग्रेस से निष्कासित कर दिया था।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने उनके निष्कासन को रद्द कर दिया है और उन्हें कांग्रेस में पुन: शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बावा हरदीप सिंह का मामला लंबित

उन्होंने उम्मीद जताई है कि हरीश जनारथा लोकसभा चुनाव में कड़ी मेहनत और लगन के साथ पार्टी में अपनी सेवाएं देंगे। कांग्रेस के दो बागियों हरीश जनारथा और बावा हरदीप सिंह ने भी कांग्रेस में वापसी के लिए आवेदन किया था।

ये दोनों मामले हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजे गए थे। हरीश जनारथा की कांग्रेस में वापसी हो गई है लेकिन, बावा हरदीप सिंह के मामले को फिलहाल लंबित रखा गया है। इन दोनों ही मामलों में पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा का हस्तक्षेप रहा है।

माना जा रहा है कि कुछ साल पहले आनंद शर्मा अपने दो नेताओं के साथ सोलन क्षेत्र में रैली में गए थे और वहां उनके साथ कुछ ऐसी घटना हुई थी कि अब बावा हरदीप सिंह की घर वापसी का रास्ता कठिन हो गया है। हालांकि, उस घटना में हरदीप सिंह का सीधे कोई संबंध भी नहीं था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें