फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सीए के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने हिमाचल प्रदेश के शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के सीए के लिए विशेष क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन कसुम्पटी में किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन आरबीआई के उपमहाप्रबंधक आतिश आनंद ने किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न शहरी सहकारी बैंकों के लेखा परीक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में वित्तीय विवरण, बैंकों के लिए बनाए नियमों और शहरी सहकारी बैंकों को आने वाली चुनौतियों के बारे में चर्चा की गई। आरबीआई के उपमहाप्रबंधक आतिश आनंद ने लेखा परीक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि यह लोग बैंकों की वित्तीय स्थिति की जांच करके यह सुनिश्चित करते हैं कि बैंक सही तरीके से काम कर रहे हैं। आरबीआई का मानना है कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम सहकारी बैंकों की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और बैंकिंग क्षेत्र की ताकत को बढ़ाने में मदद करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें