फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नहीं रहे हिमाचल की पहली रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य रविंद्र शर्मा

Wed, 08 Feb 2023 10:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

प्रदेश की पहली रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य रहे रविंद्र शर्मा का निधन हो गया है। वह 59 साल के थे।लंबे समय से बीमार थे। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
पहली रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य रविंद्र शर्मा(फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की पहली रणजी क्रिकेट टीम के सदस्य रहे रविंद्र शर्मा का निधन हो गया है। वह 59 साल के थे।लंबे समय से बीमार थे। बुधवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। हिमाचल प्रदेश की टीम ने 30 सितंबर, 1985 में पहली बार रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। जम्मू के खिलाफ चुनी गई टीम में मंडी के रविंद्र शर्मा को मौका मिला था। यह मुकाबला जम्मू के श्रीनगर में खेला गया था।

विज्ञापन


रविंद्र शर्मा ने क्रिकेट कॅरिअर में कुल आठ मुकाबले खेले। वह ऑफ स्पिनर गेंदबाज रहे। 1987 में दिल्ली के खिलाफ आखिर मैच खेला। आठ रणजी मैचों में रविंद्र शर्मा ने आठ विकेट लिए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सर्विसेज के खिलाफ 3/110 रहा। वह पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त हुए और पिछले लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बचपन के साथी और पहली रणजी टीम में खेलने वाले प्रवीण सेन ने बताया कि रविंद्र जुझारू क्रिकेटर थे। क्रिकेट को लेकर उनमें खासा जुनून था। उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें