फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना हो सकती हैं हिमाचल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश

Wed, 08 Feb 2023 10:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद का सेवाकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा था। 
विज्ञापन
वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल हाईकोर्ट की वरिष्ठ न्यायाधीश सबीना को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी है। मुख्य न्यायाधीश अमजद ए सैयद का सेवाकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार ने न्यायाधीश सबीना को 21 जनवरी 2023 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सौंपा था।  मुख्य न्यायाधीश बनने के बाद दो महीनों तक सेवाएं देंगी और 19 अप्रैल 2023 को सेवानिवृत होंगी। न्यायाधीश सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत की।

विज्ञापन


वर्ष 1986 में उन्हें सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के बार एसोसिएशन का संयुक्त सचिव चुना गया। 21 जनवरी 1997 को उनकी नियुक्ति अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के तौर पर हुई थी। 12 मार्च 2008 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया। 23 फरवरी 2010 को हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई गई। 11 अप्रैल 2016 को राजस्थान उच्च न्यायालय स्थानांतरित किया गया था। इसके बाद 8 अक्तूबर 2021 को इन्होंने हिमाचल हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें