फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

water crisis shimla: शिमला शहर में 15 सितंबर तक जारी रहेगी अभी पानी की राशनिंग

Tue, 30 Aug 2022 11:28 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

भारी बारिश का दौर थमने के बाद शिमला शहर को अब नियमित औसतन 45 एमएलडी पानी आ रहा है। यह सामान्य से तीन एमएलडी कम है। इससे कुछेक जोन में रोज पानी दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश से शहर में पानी शेड्यूल न बिगड़े, इसके लिए अभी सभी जोन में तीसरे दिन ही पानी देंगे।
विज्ञापन
पेयजल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पानी की राशनिंग 15 सितंबर तक जारी रहेगी। बरसात के मौसम को देखते हुए पेयजल कंपनी ने अगले कुछ हफ्ते तीसरे दिन ही लोगों को पानी देने का फैसला लिया है। कंपनी के अनुसार पेयजल परियोजनाओं से शिमला शहर के लिए सप्लाई बढ़ी है, लेकिन राशनिंग अभी जारी रहेगी। पूरे शहर में रोज पानी देने के लिए 48 एमएलडी पानी चाहिए। भारी बारिश का दौर थमने के बाद शिमला शहर को अब नियमित औसतन 45 एमएलडी पानी आ रहा है। यह सामान्य से तीन एमएलडी कम है। इससे कुछेक जोन में रोज पानी दिया जा सकता है। लेकिन कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश से शहर में पानी शेड्यूल न बिगड़े, इसके लिए अभी सभी जोन में तीसरे दिन ही पानी देंगे।

विज्ञापन


राहत यह है कि अब उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सप्लाई का समय एक से दो घंटे तक बढ़ा दिया है। ज्यादा पानी मिलने से लोगों परेशानी नहीं रहेगी। कंपनी के अनुसार 31 अगस्त को गिरि पेयजल परियोजना में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यहां भूस्खलन से ढहे बिजली के पोल बदले जाएंगे। इन्हें अभी अस्थायी तौर पर ही खड़ा किया है। हालांकि, यह शटडाउन मौसम पर निर्भर रहेगा। बिजली कट के दौरान इस परियोजना की पेयजल लाइनों में होने वाली लीकेज को दुरुस्त किया जाएगा।

शहर के लिए पानी की सप्लाई अब बढ़ गई है। उपभोक्ताओं को अब ज्यादा देर तक पानी दिया जा रहा है। अब पेयजल को लेकर शिकायतें आना बंद हो गई हैं। बरसात को देखते हुए 15 सितंबर तक एक दिन छोड़कर ही शहर में पानी देंगे।-सुमित सूद, एजीएम, पेयजल कंपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें