फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई की मार, राजधानी में आटा चावल और मसाले हुए महंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में आटा चावल और मसाले के दाम बढ़े, मालभाड़ा बढ़ने से राशन पर पड़ने लगा असर
विज्ञापन

आटा तीन और चावल दो रुपये प्रति किलो तक महंगे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर अब राशन पर भी पड़ने लगा है। आम आदमी को आटा-चावल के लिए भी जेब ढीली करनी पड़ेगी। राजधानी में आटा, चावल, रिफाइंड और मसाले समेत कई चीजों के दाम बढ़ गए हैं।
अनाज मंडी के कारोबारियों के मुताबिक मालभाड़ा बढ़ने से राशन के दाम बढ़े हैं। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के अलावा दक्षिणी राज्यों से सप्लाई होने वाले राशन के रेट दो से तीन रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। शहरवासियों पर सबसे ज्यादा मार आटा, चावल के रेट बढ़ने से पड़ने वाली है। शहर में आटे के रेट दस दिन में ही तीन रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

चक्की आटे के रेट 30 से 33 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। 10 किलो की आटे की थैली जो 280 से 300 रुपये मिल रही थी, वह अब 330 रुपये में बिक रही है। आटा मिल संचालकों का कहना है कि इस थैली का होलसेल रेट ही 307 रुपये है। रिटेल में यह 330 रुपये की बिक रही है। ब्रांडेड कंपनियों की आटे की दस किलो की थैली 350 से 380 पार कर गई है।
परमल चावल के दाम भी बढ़े हैं। 33 रुपये प्रतिकिलो वाला परमल अब 35 जबकि 38 वाला 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। बासमती चावल में भी दो से तीन रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ है। रिफाइंड के रेट में सबसे ज्यादा तेजी आई है। 15 दिन में ही रिफाइंड 160 से 170 पार कर गया है। शहर में अनाज मंडी और उपनगरों के रेट भी अलग हैं।
चीनी की नई सप्लाई एक रुपये महंगी
चीनी का होलसेल रेट 4000 रुपये प्रति क्विंटल है। रिटेल रेट अभी 45 रुपये किलो है। अब नई सप्लाई 4100 रुपये प्रति क्विंटल में पड़ रही है। आने वाले दिनों में चीनी के दाम में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। शहर में अभी दालों का पुराना स्टॉक बचा है। ऐसे में इसके रेट स्थिर हैं। मूंग, माश, मल्का, उड़द दालों के रेट 110 रुपये प्रतिकिलो पर टिके हैं। चितरा राजमा 160 रुपये प्रति किलो है। चने की दाल और बेसन के रेट स्थिर हैं। वहीं, मसालों में जीरा महंगा हुआ है। कपड़े धोने का निरोल साबुन भी महंगा हो गया है।
किसका, कितना रिटेल रेट बढ़ा
सामान रेट (10 दिन पहले) वर्तमान रेट
आटा 28-30 रुपये किलो 30 से 33 रुपये किलो
चावल(परमल) 38 रुपये किलो 40 रुपये किलो
जीरा 250 रुपये किलो 280 रुपये किलो
रिफाइंड 160-170 170-180 रुपये
साबुन(निरोल) 80 रुपये किलो 110 रुपये किलो
मसालों में तेजी की संभावना : अध्यक्ष
जीरा समेत गरम मसाले महंगे हुए हैं। दिल्ली में इनके रेट बढ़े हैं। आने वाले दिनों में इनके दाम में और तेजी आ सकती हैं। धनिया, चायपत्ती और दालों के रेट अभी स्थिर हैं।
विज्ञापन

दीपक श्रीधर, अध्यक्ष अनाज मंडी एसोसिएशन
आटे, चावल के रेट में बढ़ोतरी : व्यापार मंडल
आटे, चावल की सप्लाई महंगी हुई है। रिटेल रेट दो से चार रुपये तक बढ़े हैं। मालभाड़ा बढ़ने से हर राशन आने वाले दिनों में एक से दो रुपये प्रतिकिलो महंगा हो सकता है।
संजीव ठाकुर, अनाज कारोबारी एवं अध्यक्ष शिमला व्यापार मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें