राज्य परियोजना निदेशक रूसा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस ग्रांट को क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में आधारभूत ढांचों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लस्टर विवि को बीते वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 48.75 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई है।
हिमाचल प्रदेश के क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) ग्रांट में 13 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट मिल गया है। 12 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये का शेयर केंद्र सरकार और 1 करोड़ 37 लाख 50 हजार रुपये का शेयर हिमाचल सरकार की ओर से दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत शिक्षा विभाग को रूसा की यह दूसरी ग्रांट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक रूसा और उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस ग्रांट को क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी में आधारभूत ढांचों के विकास पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्लस्टर विवि को बीते वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 48.75 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई है। मंडी कॉलेज को 16.81 करोड़, बासा कॉलेज को 10.82 करोड़, द्रंग कॉलेज को 10.72 करोड़ और सुंदरनगर कॉलेज को 10.69 करोड़ की ग्रांट प्राप्त हुई है।