फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपुओं में पहुंचा सरसों तेल, दो माह का कोटा मिलेगा एक साथ

Sat, 15 Sep 2018 11:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के साढ़े अठारह लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें जून और जुलाई महीने के सरसों के तेल का कोटा एक साथ मिलेगा। डिपो में तेल की सप्लाई आनी शुरू हो गई है। अगस्त महीने का कोटा उपभोक्ताओं को 15 सितंबर के बाद मिलना शुरू होगा।

विज्ञापन


सरकार ने इसके टेंडर फाइल कर दिए हैं। रेट तय करने की फाइल प्रदेश सरकार को भेज दी है। टेंडर में देरी के चलते प्रदेश में सरसों तेल की सप्लाई रुक गई थी। सरकार ने चीनी के टेंडर भी आमंत्रित कर दिए हैं।

इसी महीने उपभोक्ताओं को लेवी चीनी मिलनी शुरू हो जाएगी। पुराने तेल का कोटा उपभोक्ताओं को 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से मिलेगा, जबकि नए तेल की खेप के रेट सप्ताह के भीतर फाइनल होने हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस कारण समय पर नहीं मिल पाया कोटा

 खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि तेल के टेंडर में रेट ज्यादा आ गए थे। इसके चलते टेंडर कैंसल किया गया। अब नए सिरे से टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को समय पर कोटा नहीं मिल पाया।

खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि जून और जुलाई के तेल का कोटा भेज दिया है। अगस्त और सितंबर के लिए टेंडर फाइनल हो गया है। सरकार को इसके रेट तय करने हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें