फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caspian Cobra: चंबा के जंगलों में फन फैलाए दिखा दुर्लभ कैस्पियन कोबरा, मध्य एशिया में पाई जाती है प्रजाति

Tue, 30 Jun 2026 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

चंबा के जंगलों में विश्व की सबसे दुर्लभ कोबरा प्रजातियों में शामिल मध्य एशियाई कोबरा (कैस्पियन कोबरा) दिखाई दिया है।
विज्ञापन
दुर्लभ कैस्पियन कोबरा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के जंगलों में विश्व की सबसे दुर्लभ कोबरा प्रजातियों में शामिल मध्य एशियाई कोबरा (कैस्पियन कोबरा) दिखाई दिया है। वन रक्षक ने जंगल में गश्त के दौरान इस दुर्लभ सांप का वीडियो बनाया, जिसे वन विभाग ने लोगों को जागारुक करने के लिए अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वन विभाग के अनुसार वन रक्षक की नजर फन फैलाए एक कोबरा पर पड़ी। सांप का स्वरूप सामान्य कोबरा से अलग होने पर उसने उसकी फोटो और वीडियो अपने कैमरे में कैद कर ली। बाद में विशेषज्ञों की जानकारी के आधार पर इसकी पहचान मध्य एशियाई कोबरा (कैस्पियन कोबरा) के रूप में हुई।

विज्ञापन


यह प्रजाति अपनी सीमित भौगोलिक उपस्थिति और दुर्लभता के कारण दुनिया की सबसे कम दिखाई देने वाली कोबरा प्रजातियों में गिनी जाती है। किसी वन क्षेत्र में इसकी मौजूदगी वहां की समृद्ध जैव विविधता का महत्वपूर्ण संकेत मानी जाती है। वन विभाग ने लोगों से वन्यजीवों के संरक्षण और उनके प्राकृतिक आवास का सम्मान करने की अपील की है। मुख्य वन अरण्यपाल राकेश कुमार ने बताया कि चंबा के जंगल में मध्य एशियाई कोबरा की मौजूदगी दर्ज की गई है। जिले के जंगलों में इस दुर्लभ प्रजाति के अलावा अन्य वन्यजीव भी सुरक्षित वातावरण में पनप रहे हैं, जो क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का प्रमाण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें