फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी भी दबोचा

Sat, 13 Jan 2018 10:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, टाहलीवाल (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

सात साल की बच्ची की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरोली उपमंडल के क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची की हत्या करने से पहले आरोपी ने मासूम के साथ दुराचार भी किया। मृतका के पोस्टमार्टम के बाद यह खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार सुबह को पंजाब से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान राज कुमार ऋषिदेव निवासी बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के बारे में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

आरोपी ने वारदात को ऐसे दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर जब बच्ची के माता-पिता जब काम पर गए हुए थे, इसी दौरान आरोपी बच्ची को बहला-फुसला कर खेतों में बने कमरे में ले गया। यहां आरोपी ने बच्ची को हवस का शिकार बनाया और फिर अपनी घिनौनी करतूत को छिपाने के लिए मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी।

कुछ देर बाद जब बच्ची का कोई पता नहीं लगा तो बच्ची तलाश की गई। इसके बाद सात वर्षीय प्रवासी बच्ची का शव खेतों में बने एक कमरे की चारपाई पर मिला। बच्ची के गले में एक कपड़ा भी बंधा था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी थी।

वहीं उस कमरे में रह रहा प्रवासी राज कुमार मौके से फरार हो गया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वारदात को अंजाम देकर राज कुमार फरार हो गया था।

उसे हरोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी हरोली गोपाल वर्मा ने बताया कि आरोपी राज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें