चंबा पुलिस थाना में एक 16 वर्षीय नाबालिग से दुराचार करने का मामला सामने आया है। मामले के आरोपी की उम्र 17 वर्ष है। पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह करीब एक साल पूर्व सरूं निवासी युवक के संपर्क में आई थी।
इस दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया। दोनों के बीच एक साल से बातचीत चल रही थी। बीते दो जून को आरोपी नाबालिग को खजियार घूमाने ले गया। यहां एकांत में उसने जबरन दुराचार किया।