फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र के सलाहकार बने रंगीला राम राव

Wed, 17 Sep 2014 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेसी नेता रंगीला राम राव को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजनीतिक सलाहकार बनाया गया है। सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया है। इस सिलसिले में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


हाल ही में मुख्यमंत्री के सलाहकार और पूर्व आईएएस टीजी नेगी को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाया गया था। रंगीला राम राव मंडी जिले के रहने वाले कांग्रेसी नेता है। वह कांग्रेस सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

मुख्यमंत्री के सलाहकार का पद खाली चल रहा था। गहन मंथन करने के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रंगीला राम राव को राजनीतिक सलाहकार बना दिया गया है। इससे मुख्यमंत्री के सलाहकार का पद भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें कैबिनेट मंत्री की ही तरह प्रदेश सरकार की ओर से सारी सुविधाएं मुहैया होगी। रंगीला राम लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे हैं।

बताया जा रहा है कि उन्हें प्रदेश के हर इलाके के बारे में गहरी समझ है, जिसके देखते हुए सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें