फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली में लगने वाला है बॉलीवुड सितारों का जमघट, अमिताभ बच्चन समेत ये बड़ी हस्तियां आएंगी

Fri, 22 Nov 2019 08:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली ताजा बर्फबारी के बाद बॉलीवुड सितारों का जमघट लगने वाला है। अपनी आगामी फिल्म के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट 25 नवंबर को यहां पहुंचे रहे हैं। अमिताभ बच्चन 27 को मनाली पहुंच जाएंगे। जल्द ही मनाली की वादियां लाइट..कैमरा और एक्शन से गूंजेंगी। स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्था ने बताया कि फिल्म की आउटडोर और इनडोर शूटिंग के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन


संबंधित विभागों से शूटिंग की अनुमति के अलावा अमिताभ बच्चन समेत सभी सितारों के मनाली ठहराव की व्यवस्था भी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यूनिट सात दिसंबर तक मनाली और आसपास शूटिंग करेगी। अमिताभ की सेहत खराब रहने के चलते उनके मनाली ने आने का संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब उनका शेड्यूल तय हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें