सर्च ऑपरेशन में शामिल टीमों का जताया आभार
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने समेज त्रासदी में लापता लोगों की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आर्मी और सीआईएसएफ की टीमों का विशेष आभार जताया। उपायुक्त ने बताया कि इस बड़े सर्च ऑपरेशन में सभी टीमों का काम काबिलेतारीफ रहा है। 85 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम के हर सदस्य ने सर्च ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। अभी तक कई शवों को बरामद किया जा चुका है। कई शव परिजनों को सौंप दिए है। कुछ शवों का डीएनए मिलान जारी है। एनडीआरएफ यूनिट के कोटला कैंप, सीआईएसएफ के झाकड़ी और आर्मी के अवेरीपट्टी कैंप के जवानों के साथ उपायुक्त और एसपी ने बैठक कर आभार जताया है।