जहां से छात्रा ने छलांग लगाई थी वहां पर छात्रा का पर्स, तीन सिम, दस्तावेज और मोबाइल बरामद हुए हैं। जांच करने पर पुलिस को पता चला कि छात्रा रामपुर पीजी कॉलेज की है। छात्रा का नाम कविता आयु 22 पुत्री कृष्ण लाल गांव मकरोड़ा डाकघर धारगौरा जिला शिमला की रहने वाली है और बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।
रामपुर थाना प्रभारी रविंद्र नेगी ने बताया कि छात्रा की दस्तावेजों की छानबीन करने के बाद पता चला है कि छात्रा रामपुर पीजी कॉलेज में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा है।
छात्रा का पर्स, तीन सिम, मोबाइल, छाता और अन्य दस्तावेज बरामद कर लिए हैं। अभी तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा की तलाश के लिए सुंदरनगर से गोताखार बुलाए गए हैं।