रामपुर में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय लवी मेला में कारोबार करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने पांच दिन का और मौका दिया है। इसके बाद दुकानदारों को तुंरत लवी मैदान से दुकानें खाली करनी होंगी। निर्धारित तिथि के बाद दुकानों को खाली नहीं करने पर नगर परिषद रामपुर और प्रशासन की ओर से सख्त कारवाई की जाएगी। वहीं, लवी मेले में कारोबार को बढ़ाने के लिए व्यापारियों ने एसडीएम रामपुर को ज्ञान सौंपा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस बार प्लाट महंगे बिकने से अभी तक व्यापारी वर्ग का कारोबार में नुकसान हुआ है। इसलिए उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि 24 दिसंबर तक समय दिया जाए ताकि व्यापारियों को नुकसान न हो। उधर, एसडीएम निशांत रामपुर ने बताया कि व्यापारियों को पांच दिन के लिए कारोबार करने का समय दिया है। इसके बाद तुरंत दुकानों को खाली करना होगा।