फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: घैणी और नीन पंचायतों में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुन्नी (शिमला)। विकास भारत संकल्प यात्रा सोमवार को बसंतपुर खंड की घैणी और नीन पंचायत में पहुंची। घैणी पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान गिरधारी लाल वर्मा ने की। इसमें कार्यक्रम के संयोजक भूपराम, बेगराम चंदेल, रामप्यारी सहित वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित 164 लोगों ने उपस्थिति दर्ज की। साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। नीन पंचायत में कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान बलदेव वर्मा ने की। कार्यक्रम में 133 लोग मौजूद रहे। यूको बैंक दुर्गापुर से आए चंदन ने सस्ती दरों पर ऋण प्राप्त करने के बारे में विस्तार से बताया। डॉ भव्या ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस मौके पर प्रेमलाल, संध्या, सत्या शर्मा, डीएलएफ और सीएलएफ प्रधान रीमा वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जुब्बड़ कांता और महिला मंडल की सदस्य ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी रवि मेहता और मंडल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें