फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Accident: रामपुर में दो बसों के बीच टक्कर, तीन युवतियां घायल, सभी सुरक्षित

Mon, 28 Aug 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

बसों की टक्कर में तीन युवतियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय किनफेड बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एचआरटीसी और निजी बस में टक्कर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के नजदीक एनएच 5 स्टोन क्रशर के समीप सुबह करीब 9:00 बजे किन्नौर फेडरेशन की बस किनफेड और एचआरटीसी बस के बीच टक्कर हो गई। बसों की टक्कर के बाद शीश टूटने से यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं। बसों की टक्कर में तीन युवतियों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एचआरसीटीसी की बस सुबह 8:30 बजे रामपुर से किन्नौर की ओर जा रही थी। वहीं किन्नौर से किनफेड बस रामपुर से सोलन के लिए आ रही थी। इसी बीच करीब 9:00 बजे मेहता स्टोन क्रशर के समीप दोनों बसों में टक्कर हो गई।

बसों की टक्कर में तीन युवतियों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं दोनों बसों के शीशे टूटने से नुकसान पहुंचा है। हादसे के समय किनफेड बस में 30 और एचआरटीसी बस में 32 यात्री सवार थे। डीएसपी शिवानी महला ने बताया कि दोनों बसों के बीच टक्कर हुई है। उन्होंने कहा कि समझौता होने पर इस संबंध में केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें