फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की तर्ज पर मुख्य सचिव से एक रुपये ज्यादा कर दो वेतन: रामलाल

Sat, 31 Aug 2019 08:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नयनादेवी के कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर ने कहा कि जब विधायक प्रोटोकाल में मुख्य सचिव से ऊपर हैं तो उन्हें वेतन और सुविधाएं भी तो इसी के हिसाब से मिलनी चाहिए। अधिकारियों का भी तो वेतन बढ़ता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 2.50 लाख से बढ़कर चार लाख हुआ मंत्री-विधायकों का यात्रा भत्ता, सिंघा ने जताया विरोध
उन्हें सुविधाएं दी जाती हैं। उन्हें झंडियां दी गई हैं। विधायकों के बारे में गलत धारणा बना दी गई है। ये खत्म करें। बिहार की तर्ज पर कर दो कि विधायक की तनख्वाह मुख्य सचिव से एक रुपये ज्यादा हो। इससे हर बार आ रही समस्या खत्म होगी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 100 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगी हिमाचल सरकार, आठ जिलों में चलेंगी, केंद्र से मिली मंजूरी
रामलाल ने सदन में यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए पेश बिल पर चर्चा में कहा कि बताया जा रहा है कि विधायकोें को एक रुपये लीज पर जमीन दी जा रही है। अभी तो ये मामला कैबिनेट में जाना है। जो यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए बिल हैं, उनका नामकरण वेतन और पेंशन से किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंत्रियों और विधायकों के भत्ते बढ़े, नदी में बही युवती समेत ये रहीं प्रमुख खबरें
वह सलाह देते हैं कि विधेयक का नाम बदला जाए। इस नाम ने बदनाम कर दिया है। सवेरे ही फोन आ गया - मुबारक हो, अब आपकी चार लाख सैलरी होगी। जबकि वेतन बढ़ाने की यहां कोई कोई बात ही नहीं है।

मीडिया के माध्यम से जो बातें बाहर फैलाई जा रही हैं, ये सही नहीं हैं। उन्होंने प्रेस गैलरी की ओर इशारा कर अपील की कि इस बारे में जनता में गलत धारणा नहीं बनने दें। 

विज्ञापन

कर्मचारियों की तनख्वाह भी तो हर साल बढ़ती है : हर्षवर्द्धन 

शिलाई से कांग्रेस विधायक हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि वे विधेयकों का समर्थन करते हैं। यह कहा जा रहा था कि इन बिलों पर चर्चा होगी या नहीं। विधायकों के पास अगर कोई आमदनी का स्रोत नहीं है तो वे कैसे गुजारा करेंगे।

सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह हर साल बढ़ती है। विधायकों की बढ़ जाए तो उस पर विवाद हो जाता है। विधायकों को सुविधाएं मिलनी चाहिए और मिलनी ही चाहिए। इससे ईमानदारी आएगी।

आम आदमी पार्टी को भी किया याद  
जब रामलाल ठाकुर ने बिहार की तर्ज पर विधायकों का वेतन बढ़ाने की बात की तो स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल बोले - आम आदमी पार्टी का उदय भी इसी मुद्दे पर हुआ। दिल्ली में क्या किया गया है, उसका विस्तृत ब्योरा मंगवाया जाए। वहां विधायकों को तीन लाख रुपये वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह ठाकुर रामलाल से सहमत हैं। एक सही प्रक्रिया बनाई जाए। इसके लिए स्थायी रूप से नियम बनाए जाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें