फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी से मिले रामलाल ठाकुर, राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा

Sat, 21 Sep 2019 10:37 AM IST
Krishan Singh विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश संगठन के भीतर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा की गई। रामलाल की राहुल गांधी से मुलाकात 12 तुगलगा लेन स्थित आवास में करीब दस मिनट तक  हुई। पार्टी से जुड़े कई मसलों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष की तैनाती के समय हुआ घटनाक्रम भी बताया।

विज्ञापन


पिछले कई माह से पार्टी के कई वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से मिलने दिल्ली दरबार में हाजिरी भर चुके हैं, लेकिन राहुल गांधी के दफ्तर से अभी तक समय नहीं मिल पाया। ऐसे में रामलाल ठाकुर की शुक्रवार को राहुल गांधी से मुलाकात हो गई। रामलाल अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार और एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल से दोबारा मिलेंगे।

इससे पहले गुरुवार को उनकी मुलाकात महासचिव केसी वेणुगोपाल और अहमद पटेल से हुई थी।  पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी के आवास में रामलाल ठाकुर 5 बजे पहुंचे थे। पहले राहुल के सचिव कनिष्क से 35 मिनट तक बातचीत हुई। इसके बाद 5.45 तक राहुल गांधी से मिले। प्रदेश में पार्टी के भीतर मौजूद समय में चल रही गतिविधियों पर भी फीडबैक लिया गया। पार्टी को कैसे अधिक मजबूती दी जा सकती है, इस पर भी राय ली गई।
विज्ञापन


राहुल गांधी के सामने यह बात भी रखी गई कि हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष की तैनाती के समय कहा गया था कि राहुल गांधी दफ्तर से डॉ. राजीव बिंदल के समर्थन को कहा गया है। इस पर कहा गया कि ऐसे कोई निर्देश राहुल गांधी के दफ्तर से नहीं दिए गए। यह बात सामने आते ही राहुल गांधी ने हैरानी जताई। बताया जा रहा है कि देर रात अहम पटेल ने रामलाल ठाकुर को बुलावा भेजा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें