फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरम पड़े धवाला, बोले- नहीं जाऊंगा दिल्ली, सीएम पर छोड़ा मामला

Tue, 30 Jul 2019 11:28 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा की राजनीति गरमाने के बाद अब ज्वालामुखी के भाजपा विधायक रमेश धवाला के तेवर नरम पड़ गए हैं। आलाकमान से संपर्क करने की अटकलों के बीच धवाला बोले कि वह नई दिल्ली नहीं जाएंगे। उन्होंने यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर छोड़ दिया है।

विज्ञापन


भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा को निशाने पर लेने के बाद अब रमेश धवाला शांत पड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि वह अभी अपने क्षेत्र में ही हैं। इस बारे में अभी बात कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने उन्हें मामले को सुलझा लेने का आश्वासन दिया है तो ऐसे में दिल्ली नहीं जा रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि रमेश धवाला ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ पीटरहॉफ शिमला में बंद कमरे में हुई बैठक में अपने मन की बात कह दी थी।
विज्ञापन


उसके दूसरे दिन ही धवाला ने यह बात सार्वजनिक की थी कि भाजपा के संगठन महामंत्री पवन राणा उनके क्षेत्र सहित हर विधायक के हलके में कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं और समानांतर सरकार चला रहे हैं। पवन राणा ने कहा था कि धवाला को मिनिस्टेरिया रोग हो गया है, इसीलिए वह ऐसी बातें कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें