हिमाचल में हुए पंचायत चुनावों में इस बार कई रोचक वाकया सामने आए हैं। ऐसा ही कुछ हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत शासन में हुआ है। हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत शासन में 23 वर्षीय राखी को प्रधान पद की कमान मिली है। राखी पहली बार पंचायत चुनाव में कूदी थी। राखी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में पंचायत चुनाव लड़ा।
राखी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी किरण बाला (45) को कुल 11 मतों से हराकर प्रधान पद की कमान संभाली है। राखी ने कुल 461 मत प्राप्त किए हैं जबकि राखी की प्रतिद्वंद्वी किरण बाला को 450 मत मिले। राखी ने वर्ष 2013 में डिग्री कॉलेज हमीरपुर से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।