फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Tikait Statement: कुल्लू में राकेश टिकैत बोले- हिमाचल में शुरू होगा अपना गांव-अपनी सड़क अभियान

Fri, 24 Jun 2022 05:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

शुक्रवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में टिकैत ने कहा कि फोरलेन के साथ बिजली प्रभावितों, फल व सब्जियों की एमएसपी को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रदेश की सभी यूनियनों, मोर्चों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर अपना गांव, अपनी सड़क अभियान शुरू करेगी।
विज्ञापन
कुल्लू में राकेश टिकैत। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी किसानों-बागवानों, बिजली और फोरलेन प्रभावितों के लिए दिल्ली की तर्ज पर बड़ा आंदोलन होगा। साग, सब्जी और दूध पर समर्थन मूल्य मिलना चाहिए। सेब पर मिलने वाला समर्थन मूल्य बहुत कम है, उसे सरकार को बढ़ाना चाहिए। शुक्रवार को कुल्लू में पत्रकार वार्ता में टिकैत ने कहा कि फोरलेन के साथ बिजली प्रभावितों, फल व सब्जियों की एमएसपी को लेकर भारतीय किसान यूनियन प्रदेश की सभी यूनियनों, मोर्चों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर अपना गांव, अपनी सड़क अभियान शुरू करेगी।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले यह अभियान पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा। लोगों को अपनी मांगें करवाने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। वह संगठित होकर घर से निकलें और अपने गांव की सड़क पर धरने पर बैठ जाएं। कहा कि प्रदेश में फोरलेन का बड़े स्तर पर निर्माण हो रहा है, लेकिन प्रभावित किसानों-बागवानों को चार गुना मुआवजा नहीं दिया जा है। कुल्लू जिले के किसानों-बागवानों को मैदानी इलाकों की तरह ट्रांसपोर्ट सब्सिडी मिलनी चाहिए। खेत से मंडी तक फल और सब्जियां पहुंचाना सरकार का काम है। उनका संगठन गैर राजनीतिक है और कोई भी चुनाव नहीं लडे़ंगे।

वह प्रदेश के विस चुनावों में किसी भी दल का समर्थन नहीं करेंगे। अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार चार साल की नौकरी देकर युवाओं को सस्ती लेबर बनाना चाहती है। युवाओं को मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। सूबे के लोगों से बातचीत कर यूनियन एक ड्राफ्ट तैयार कर प्रदेश सरकार से बात करेगी। किसानों की आर्थिक दशा सुधारने और अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की है। इस मौके पर अनिंद्र सिंह नॉटी, प्रेम शर्मा, अनुज तथा महेंद्र सिंह मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें