चुनाव दृष्टि पत्र के लिए भाजपा को हजारों की संख्या में सुझाव मिले हैं। ये सुझाव कृषि, बागवानी, शिक्षा, सड़क, विकास, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने सुझाव पेटी का भी वितरण किया है। बूथ स्तर से यह सुझाव दृष्टि पत्र समिति के पास आए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजे जाएं। भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल चक्कर, शिमला में हुई। इसकी अध्यक्षता चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने की।
सिकंदर ने कहा कि भाजपा ने दृष्टि पत्र के सुझाव एकत्रीकरण के लिए एक पोर्टल और व्हाट्सएप नंबर भी लांच किया है, जिस पर जनता अपने सुझाव साझा कर रही है। इस समिति के पास हजारों की तादाद में सुझाव आए हैं, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की है। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सैजल, खुशी राम बालनाटाह, जेएस राणा, केआर भारती और अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सिकंदर कुमार ने आम जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजें, जिससे वे एक सुदृढ़ दृष्टि पत्र बना सकें। उनकी समिति सभी सुझावों का अध्ययन कर रही है। भाजपा की ओर से दृष्टि पत्र का पहला ड्राफ्ट बना लिया गया है और इस पर गहरा अध्ययन कर और सुझावों को शामिल करने जा रहे हैं।
ऑनलाइन तबादला नीति बनाने, जीएसटी को सरल करने के दिए सुझाव
हिमाचल प्रदेश में भाजपा के स्वर्णिम दृष्टिपत्र के लिए आए सुझावों में कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन स्थानांतरण नीति बनाने और जीएसटी प्रणाली का सरलीकरण करने जैसे विषय सामने आए हैं। प्रदेश में कार्टन के बढ़ते दामों को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन प्राइस कैप लगाने, बागवानी नीति लाने, बिजली और पानी के बिलों के पैटर्न को बदलने जैसे मसले भी उठाए गए हैं। राज्य में होटल मालिकों ने भी बिजली और पानी के बिलों को देने के पैटर्न को बदलने जैसे मामले भी दृष्टि पत्र में शामिल करने की मांग की गई है। यह सभी सुझाव ऑनलाइन तरीके और मंडल स्तर पर रखी गई सुझाव पेटियों में आए हैं। भाजपा चुनाव दृष्टि पत्र समिति की बैठक में बुधवार को इस संबंध में मंत्रणा हुई। यह बैठक पार्टी के राज्य मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में चुनाव दृष्टि पत्र समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की अध्यक्षता में हुई।
प्रो. सिकंदर कुमार ने बताया कि चुनाव दृष्टि पत्र के लिए भाजपा को हजारों की संख्या में सुझाव मिले हैं। ये सुझाव कृषि, बागवानी, शिक्षा, सड़क, विकास, स्वास्थ्य और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर प्राप्त हुए हैं। भाजपा ने सुझाव पेटी का भी वितरण किया है। बूथ स्तर से यह सुझाव दृष्टि पत्र समिति के पास आए हैं। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि ज्यादा से ज्यादा सुझाव भाजपा को भेजे जाएं। इस समिति के पास हजारों की तादाद में सुझाव आए हैं, जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की है। बैठक में मंत्री सुरेश भारद्वाज, राजीव सैजल, खुशी राम बालनाटाह, जेएस राणा, केआर भारती और अन्य गण्यमान्य सदस्य उपस्थित रहे।