फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में एकजुटता से काम करेगी कांग्रेस : रजनी पाटिल

Wed, 11 Jul 2018 06:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में कुल्लू में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में एकजुटता से काम करेगी और लोकसभा में चुनाव स्कोर को शून्य चार की जगह चार शून्य में बदलकर दिखाएगी। 

विज्ञापन


सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में पाटिल ने कहा कि बूथ, ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर कार्य का जायजा लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया समेत अन्य चीजों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

इससे पूर्व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता के दौरान घर-घर गांव-गांव न जाने से लोग और कार्यकर्ता नाराज हो जाते हैं। 2019 में भूल की तो भारी साबित होगी। कौन क्या और कैसे काम कर रहा है, इसका अवलोकन करने व हाईकमान तक सुझाव पहुंचाने के लिए दौरे पर हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश महासचिव धर्मवीर धामी, मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस विद्या नेगी, हरि चंद शर्मा आदि मौजूद रहे।       

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें