फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Congress: रजनी पाटिल ने जाखू हनुमान मंदिर में की पूजा, बोलीं-15 दिनों के भीतर पुनर्गठित होगी नई कार्यकारिणी

Sat, 01 Mar 2025 06:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार को शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दाैरान उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित अन्य नेता माैजूद रहे।
विज्ञापन
प्रभारी रजनी पाटिल ने जाखू हनुमान मंदिर में की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने शनिवार सुबह राजधानी शिमला के जाखू मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी इस दौरान साथ रहीं। रजनी पाटिल ने मंदिर में माथा टेकने के बाद परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद रजनी ने प्रतिभा सिंह के आवास हॉलीलॉज जाकर ब्रेकफास्ट किया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। रजनी पाटिल के हॉलीलॉज जाने से कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। हॉलीलॉज कई वर्षों तक प्रदेश की राजनीति का पावर सेंटर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जीवित रहने तक कांग्रेस की दिशा यहीं से तय होती रही। अब उनकी पत्नी और पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। बेटा विक्रमादित्य सिंह कैबिनेट मंत्री हैं। प्रतिभा सिंह का बतौर प्रदेश अध्यक्ष तीन साल का कार्यकाल अप्रैल में पूरा होना है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उन्हें दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा या उनकी जगह किसी और नेता की ताजपोशी होगी। शनिवार को पार्टी प्रभारी के हॉलीलॉज जाने को लेकर भी पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में चर्चाओं का दौर जारी रहा। पार्टी सूत्रों ने बताया कि ब्रेकफास्ट के दौरान पाटिल की प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह के साथ प्रदेश कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा हुई है। नई कार्यकारिणी का स्वरूप कैसा होगा, किन नेताओं को बड़ी जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। इसको लेकर बातचीत हुई है।

विज्ञापन

 

इसके बाद रजनी पाटिल ने दोपहर बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में  पत्रकार वार्ता की। इस दाैरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार और संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। प्रदेश की नई कार्यकारिणी को 15 दिनों के भीतर पुनर्गठित करने की कोशिश की जाएगी। सभी भाैगोलिक परिस्थितियों, जाति-समुदाय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए सभी को साथ लेकर काम करेंगे। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में दूसरी बार भी कांग्रेस की ही सरकार आएगी। कहा कि अध्यक्ष को छोड़कर पूरी कार्यकारिणी भंग हुई है। पहले जिला, ब्लाॅक अध्यक्षों के चयन पर फैसला होगा। अध्यक्ष को लेकर अभी आदेश नहीं आए हैं। प्रदेश सरकार ने आपदा के बावजूद भी अच्छा काम किया। जबकि केंद्र से मदद नहीं मिली। भाजपा ने जानबूझ कर सरकार को फेल करने की नाकाम कोशिश की। रजनी ने कहा कि सरकार-संगठन में समन्वय की कुछ कमी है। एक अच्छी कार्यकारिणी दी जाए, बेहतर तालमेल होगा। जैसे अंगार पर जब राख जम जाती है तो उसे तेज करने के लिए हवा देनी पड़ती है।

 
विज्ञापन

कहा कि यही काम करने मैं यहां आई हूं और इसे बखूबी पूरा करूंगी।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत लागू होगा। सरकार में नियुक्तियां प्राप्त करने वाले नेताओं को संगठन में स्थान नहीं दिया जाएगा  इससे पहले शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आयोजित बैठक में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को लेकर कई वरिष्ठ नेताओं ने अपना पक्ष रखा।  पाटिल ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चर्चा कर संगठन और सरकार की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया। पाटिल ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, कुलदीप कुमार, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर सिंह भरमौरी, रामलाल ठाकुर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर के साथ बैठक की।  कांग्रेस के कई नेताओं और मंत्रियों ने शुक्रवार को होटल में जाकर प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। पार्टी मुख्यालय में इसको लेकर खूब चर्चा रही।  पाटिल ने सरकार और संगठन को आपसी तालमेल बैठाने का पाठ पढ़ाया। पार्टी मुख्यालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें