फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज ही आए हैं शुक्ला, पहले हिमाचल को समझ लें: जयराम

Thu, 24 Sep 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : CMO Himachal
विज्ञापन

आत्महत्या मामले में कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला की टिप्पणी पर सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वह आज ही आए हैं। लगता है कि उन्हें हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है। पहले वह समझ लें। हिमाचल की सारी व्यवस्थाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी करना उन्हें लगता है कि वह इतनी उचित नहीं है। वह आए हैं तो उनका स्वागत है। वह आकर के पहले ही चीजें समझ लें। समझने के बाद ही उचित रहेगा कि वह कोई टिप्पणी करें।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि संसद से पारित विधेयक-2020 कृषकों के हित वाला विधेयक है, जिससे उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए न केवल बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि केंद्र सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता इस पूरे मामले में राज्य के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। यह विधेयक किसानों को उनके उत्पादों के लिए कीमतों का आश्वासन देता है, जिससे आय के बेहतर विकल्प उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि किसान बाजार की मांग के अनुरूप फसल उगाने के लिए प्रेरित होंगे।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि एपीएमसी और मार्केटिंग बोर्ड पहले की तरह कार्य करते रहेंगे और सब्जी मंडियों के विकास के लिए अनुदान मिलना भी जारी रहेगा। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार किसान वर्ग के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि आज तक किसान सम्मान निधि योजना में 92 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें