फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: नई दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले राजीव बिंदल, प्रदेश के संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

Wed, 17 Dec 2025 04:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा से मिले राजीव बिंदल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की ओर से भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यालय के शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह के लिए शिमला आगमन पर प्रदेश भाजपा परिवार की ओर से आभार जताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बिंदल ने शिमला में आयोजित ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह में भाग लेकर प्रदेश के लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाने के लिए भी जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि इस भेंट के दौरान प्रदेश के विभिन्न मामलों के साथ अनेक संगठनात्मक विषयों पर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से अनौपचारिक बातचीत भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें