फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव बिंदल ने सिरमौर के 63 मेधावियों को बांटे लैपटॉप

Wed, 12 Feb 2020 07:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण शुरू कर दिया है। श्री निवासा रामानुजन डिजिटल स्टूडेंट योजना में सिरमौर जिले के 791 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जाएंगे। बुधवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने 63 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे। 63 विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या अधिक रही। दसवीं, जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए जा रहे हैं। डॉ. बिंदल ने कहा कि यह पहल अतुल्य है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सरकार और शिक्षा मंत्री को बधाई दी।

विज्ञापन


कहा कि दसवीं तथा जमा दो के विद्यार्थियों को 8981 लैपटॉप बांटे जाने हैं। नाहन में जिले के 63 विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए। जिले के दसवीं तथा जमा दो के 791 बच्चों की सूची सरकार की ओर से आई है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा क्षेत्र में 96 प्रतिशत, 97 प्रतिशत और 98 प्रतिशत अंक लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई है। हर्ष की बात यह है कि आज के समय में इस संख्या में कन्याओं ने बाजी मारी है। यह योजना श्रीनिवास रामानुज के नाम पर शुरू की गई है। जो स्वयं एक महान भारतीय गणितज्ञ थे। इन्हें आधुनिक काल के महानतम गणित विचारकों में गिना जाता है। उन्हें गणित में कोई विशेष प्रशिक्षण नहीं मिला। फिर भी इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांत के क्षेत्र में गहन योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें