फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव भारद्वाज दोबारा बने कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष

Fri, 04 Dec 2020 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डॉ. राजीव भारद्वाज(फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डॉ. राजीव भारद्वाज को हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक का दोबारा से अध्यक्ष बना दिया गया है। शुक्रवार शाम को सहकारिता विभाग की ओर से भारद्वाज को बैंक के निदेशक मंडल का अध्यक्ष बनाए जाने की अधिसूचना जारी की गई। 30 सितंबर में बैंक के निदेशकों का चुनाव परिणाम घोषित हुआ था। राजीव भारद्वाज को सरकार ने निदेशक मंडल में बतौर मनोनीत सदस्य नियुक्त किया है।

विज्ञापन


नए निदेशक मंडल के गठन के बाद नए अध्यक्ष को दोबारा से चुना जाना अनिवार्य था। बैंक के अध्यक्ष पद को लेकर बीते कई दिनों से राजनीति गरमाई हुई थी। भाजपा के भीतर निर्वाचित निदेशकों में से किसी को अध्यक्ष बनाने की अंदरखाते मुहिम चली हुई थी लेकिन सरकार ने जिला कांगड़ा के जसूर से संबंध रखने वाले डॉ. राजीव भारद्वाज पर ही दोबारा से विश्वास जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें