फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: दुकानों के आगे फिर से लगाने होंगे गोले, बिना मास्क नहीं मिलेगा सामान

Fri, 04 Dec 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
दुकान के बाहर गोले लगाता दुकानदार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते मामलों और लापरवाह लोगों को सबक सिखाने के लिए पुलिस प्रशासन ने फिर से कमर कस ली है। अब दुकानों के आगे फिर से दुकानदारों को सामाजिक दूरी के लिए निशान अथवा गोले लगाने होंगे। अवहेलना करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।  इसके लिए पुलिस प्रशासन ने जिले के व्यापारियों से भी बात कर सभी थाना प्रभारियों और डीएसपी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने लापरवाह लोगों और दुकानदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जिला पुलिस ने सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों के आगे ग्राहकों को खड़ा करने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए निशान और गोले लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बिना मास्क के ग्राहकों के दुकान में प्रवेश सहित उन्हें सामान न देने के लिए भी कहा गया है। एसपी विमुक्त रंजन ने बताया कि ऐसा न करने पर लोगों के चालान काटने सहित उनके लिए सजा का भी प्रावधान रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें