फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव शर्मा को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार

Fri, 12 Feb 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में पदोन्नत किए गए आईएएस अधिकारियों के इंडक्शन पर जाने के बाद उनके स्थान पर अन्य अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं। बिजली बोर्ड में निदेशक कार्मिक और निदेशक वित्त राजीव शर्मा को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


विशेष सचिव राजस्व देवीदत्त शर्मा को निदेशक विजिलेंस और विशेष सचिव गृह, निदेशक शहरी विकास जेएम पठानिया को निदेशक टाउन एंड कंट्री प्लानिंग, अतिरिक्त सचिव डीसी राणा को अतिरिक्त सचिव कार्मिक, उपायुक्त पुनर्वास तलवाड़ा को भू अधिग्रहण अधिकारी और उप सचिव वित्त को उप सचिव कार्मिक का कार्यभार दिया गया है।

आरके प्रुथी, विनोद कुमार, सीपी वर्मा, संदीप कुमार और अमरजीत सिंह 15 फरवरी से 25 मार्च के बीच इंडक्शन ट्रेनिंग पर रहेंगे। इस बारे में सरकार ने अधिसूचना जारी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें