फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बिंदल बोले- राज्य सरकार ने 40 महीने भाजपा को गाली देने में बिताए, लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया

Sat, 07 Mar 2026 02:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 40 महीने भाजपा को गाली देने में ही बिता दिए, लेकिन प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने 40 महीने भाजपा को गाली देने में ही बिता दिए, लेकिन प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब हिमाचल की जनता कांग्रेस सरकार के कारनामों को भली-भांति समझ चुकी है और जान चुकी है कि यह सरकार दोषारोपण की राजनीति करते-करते प्रदेश की जनता को परेशान करने का काम कर रही है।

विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि करीब 45 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेने के बावजूद प्रदेश में स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पीएचसी, वेटनरी अस्पताल और सरकारी दफ्तरों को धड़ाधड़ बंद क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नाम पर केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर संस्थानों को बंद कर प्रदेश की जनता को बुनियादी सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार आए दिन नए-नए टैक्स लगाकर आम जनता का जीना मुहाल कर रही है।

सरकार ने डीजल पर 7.50 रुपये वैट बढ़ाया, स्टांप ड्यूटी बढ़ाई, पानी और बिजली के दाम बढ़ाए, राशन डिपो में मिलने वाले राशन की कीमतें बढ़ाईं और एचआरटीसी बसों के किराये में वृद्धि कर आम जनता की जेब पर भारी बोझ डाला है। अब एंट्री टैक्स के नाम पर 200 प्रतिशत तक दरें बढ़ाकर प्रदेश की जनता को महंगाई का एक और बड़ा झटका दिया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में वन माफिया और खनन माफिया बेलगाम हो चुके हैं और उन्हें कांग्रेस नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। बिंदल ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है और माफिया तंत्र सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश की जनता सब कुछ देख रही है और आने वाले समय में कांग्रेस की इस जनविरोधी सरकार से जनता एक-एक फैसले का हिसाब जरूर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें