फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: राजीव बिंदल बोले- सुक्खू के भुट्टो पर बयान के खिलाफ चुनाव आयोग जाएगी भाजपा

Sat, 06 Apr 2024 06:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा भुट्टो को कुट्टो का नारा देकर हिमाचल की संस्कृति को तार-तार किया है।  इसे लेकर भाजपा चुनाव आयोग को शिकायत करने जा रही है। बिंदल ने कहा कि ऐसे बयानों से लगता है कि कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव नहीं होने देना चाहते। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बौखलाहट में कुछ भी बोल रहे हैं। सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे और वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो को कुट्टो का नारा लगाकर हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को तार-तार किया है। शनिवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कहा कि भाजपा इस मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग जा रही है। प्रदेश में शांतिपूर्वक चुनाव न हों, इस दृष्टि से मुख्यमंत्री का यह बयान है कि किस तरह से जनमानस को उकसाया जा सकता है।

विज्ञापन


किस तरह माहौल को खराब कर लोगों को वोट के लिए प्रेरित किया जाए। कहा कि कांग्रेस की वर्तमान सरकार बुरी तरह से फेल हुई है। डेढ़ साल के अंदर प्रदेश के एक भी व्यक्ति का काम उन्होंने नहीं किया। सरकार ने प्रदेश की जनता को ठगा और इनके पास जब बोलने को कुछ नहीं है तो यह सरकार दादागिरी पर उतारू हो गई है। बिंदल ने कहा कि वह जनता की अदालत में और न्यायालय के अंदर भी इस पर लड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें