एक चुटकी मिट्टी लेकर शहीद जवान को समर्पित अमृत वन में लगाया जाएगा। यह अमृत वन दिल्ली में बनाया जाएगा। इसे बनाने का उद्देश्य देश के उन शहीदों को श्रद्धांजलि देना है जोकि देश के लिए कुर्बान हो गए।
देश के हर घर से एक चुटकी मिट्टी लेकर शहीद जवान को समर्पित अमृत वन में लगाया जाएगा। यह अमृत वन दिल्ली में बनाया जाएगा। इसे बनाने का उद्देश्य देश के उन शहीदों को श्रद्धांजलि देना है जोकि देश के लिए कुर्बान हो गए। कुर्बानी को याद रखने के लिए केंद्र सरकार दिल्ली में अमृत वन बना रही है। यह बात भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज ने चंबा में कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक सितंबर से लेकर 15 सितंबर तक भाजपा के नेता और कार्यकर्ता टोलियां बनाकर अपने क्षेत्र के हर घर में दस्तक देंगे। जहां से एक चुटकी पवित्र मिट्टी को कलश में भरकर जमा करेंगे। प्रदेश में हर घर से मिट्टी एकत्रित हो जाएगी, तो उसे दिल्ली में प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। कलश में जमा होने वाली मिट्टी को लेने के लिए दिल्ली के बॉर्डर में स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय संगठन के आह्वान पर प्रदेश में मेरी माटी मेरा देश के नाम से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आपदा में नुकसान को लेकर केंद्र की तरफ से हर प्रकार की मदद दी जा रही है। इस मौके पर भरमौर विधायक डॉ. जनक राज, डलहौजी विधायक डीएस ठाकुर, जिला अध्यक्ष धीरज नरयाल मौजूद रहे।