फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बिना कोचिंग लिए पहले ही प्रयास में रजत बने लेफ्टिनेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पीरन गांव के युवक ने हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से की जमा दो कक्षा
सोलन कॉलेज से हासिल की बीए अर्थशास्त्र की डिग्री
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। तहसील जुन्गा के रजत वर्मा ने बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय स्तर पर 43वां रैंक हासिल किया है।
रजत वर्मा अब भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट सेवाएं देंगे। रजत की इस उपलब्धि से समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है। रजत ने बताया कि सेना से आदेश मिलने पर वह ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई में प्रशिक्षण करने जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि जुन्गा तहसील से रजत पहले सेना अधिकारी बने हैं। रजत वर्मा का जन्म 28 दिसंबर 2002 को मशोबरा ब्लॉक की अंतिम छोर के गांव पीरन में हुआ। इनके पिता खजान सिंह वर्मा शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जबकि माता शकुंतला वर्मा एक गृहिणी हैं। रजत ने नर्सरी से लेकर 12वीं तक की शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला से की है। इसके बाद रजत ने बीए (अर्थशास्त्र) में डिग्री कॉलेज सोलन से की। कॉलेज में एनएसीसी में बतौर अंडर ऑफिसर भी रहे हैं और दो बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजत ने बताया कि उन्होंने कोई कोचिंग नहीं ली बल्कि स्वयं ऑनलाइन तैयारी करते रहे। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने ताया रिटायर्ड बैंक मैनेजर मोहन वर्मा और बुआ रिटायर्ड अनुभाग अधिकारी शिक्षा ठाकुर को दिया है। रजत ने कहा कि इस परीक्षा के लिए उन्हें दोस्त अनुराग ठाकुर, अंकित राणा और विनय शर्मा ने भी प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें