फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस यहां बनाएगी चुनावी रणनीति: रजनी पाटिल ने किया खुलासा

Wed, 11 Jul 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला में रणनीति बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार प्रभारी के नाते वे पूरे प्रदेश का दौरा कर रही हैं।

विज्ञापन


नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रही हैं। कांगड़ा से अभियान की शुरुआत कर वे छह जिलों का दौरा करेंगी। शिमला में बड़ी बैठक होगी। इसमें ब्लॉक, महिला और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी भाग लेंगे।

इससे पहले प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू का बैजनाथ में देर शाम पहुंचने पर पूर्व विधायक किशोरी लाल की अगुवाई में स्वागत किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरे-वीरभद्र के बीच कोई मतभेद नहीं : सुक्खू

इस दौरान बैजनाथ प्रभारी राकेश चौहान, पूर्व प्रभारी प्रेमनाथ ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष संसार सिंह राणा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जमुना गोयल, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मुनीष अवस्थी, वीरेंद्र जम्वाल और शशी राणा मौजूद रहे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि उनके और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच कोई मतभेद नहीं हैं। सब मिलकर पार्टी का काम करेंगे। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों से पार्टी प्रत्याशियों को जितवाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें