फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसेज इंडिया हिमाचल के फाइनल में पहुंची राजकुमारी

Fri, 13 Apr 2018 01:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोटा (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के भोटा की राजकुमारी मिसेज इंडिया हिमाचल के फाइनल राउंड में पहुंच गई हैं। यह इवेंट फिल्म सिटी सोलन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। अगर राजकुमारी फाइनल राउंड में जीत दर्ज करती हैं तो उन्हें मिसेज इंडिया एशिया के फाइनल राउंड में एंट्री मिलेगी।

विज्ञापन



मिसेज इंडिया हिमाचल के फाइनल राउंड 16, 17 और 18 अप्रैल को होंगे। 18 अप्रैल को प्रतिभागियों की किस्मत का फैसला होगा। राजकुमारी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद पद सिविल अस्पताल बड़सर में तैनात हैं।

उनके पति सुशील शर्मा एक व्यवसायी हैं। उन्होंने कहा कि फाइनल में 30 प्रतिभागियों के बीच टक्कर होगी। फाइनल राउंड में पूर्व मिसेज इंडिया कल्पना ठाकुर और पदम वर्मा निर्णायक मंडल में भूमिका निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरण भी फाइनल में

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। हिमाचल फिल्म सिटी टैलेंट बेस पर आधारित मिसेज इंडिया हिमाचल स्पर्धा में उपमंडल देहरा के नयाड़ गांव की किरण शर्मा ने ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है।

मिसेज इंडिया हिमाचल का फाइनल राउंड कसौली में 16 से 18 अप्रैल के बीच होगा। तीन दिन तक चलने वाले फाइनल राउंड में जीत दर्ज करने वाली प्रतिभागी को मिसेज इंडिया एशिया के फाइनल राउंड में सीधे प्रवेश मिलेगा। किरण शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) देहरा में वाणिज्य की प्रवक्ता हैं।

किरण के पति दिल्ली में एक कंपनी में मैनेजर हैं। किरण ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने पति मनोहर शर्मा एवं अपने सास-ससुर की उन्मुक्त सोच को किया है। ग्रैंड फिनाले में 45 प्रतिभागियों के बीच टक्कर होगी। कहा कि वह इस स्पर्धा को जीतने के लिए जीजान से कोशिश करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें