फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल

Sun, 31 Aug 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में सूखे की मार झेल रहे किसानों-बागवानों को राहत मिलने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार एक सप्ताह तक प्रदेश भर में बारिश का पूर्वानुमान है। शनिवार और रविवार को मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में बूंदाबांदी और बादल छाए रहने से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई है।
विज्ञापन


रविवार को शिमला, सुंदरनगर, धर्मशाला, ऊना, कांगड़ा और मनाली में बारिश हुई है। इससे ऊना का पारा करीब पांच डिग्री तापमान लुढ़क 32.8 तक पहुंच गया। उधर, रविवार को भुंतर में सबसे अधिक 33.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

शिमला में 3 डिग्री, सुंदरनगर, कल्पा, धर्मशाला में 1-1,ऊना और नाहन में 5-5 के अलावा सोलन जिला में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है। बारिश और बदली छाए रहने से हवा में ठंडक महसूस की गई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सप्ताह भर प्रदेश के मध्यम ऊंचाई, मैदानी इलाकों और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को दरमियानी से भारी बारिश के आसार हैं, हालांकि छह सितंबर तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन


प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान
शिमला- 21.4, सुंदरनगर- 31.5 भुंतर- 33.0, ,कल्पा- 23.2, धर्मशाला- 28.9, ऊना- 32.8, नाहन- 25.8, कांगड़ा- 32.8, मनाली- 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें