पुलिस स्टेशन धारीवाल क्षेत्र के गांव डेयरीवाल के हाई स्कूल के मुख्य अध्यापक को ऐसा गुस्सा आया कि उन्होंने में कुछ विद्यार्थियों की जमकर पिठाई कर दी। संबंधित बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि पिटाई में बच्चों को गंभीर चोट आई है। उन्होंने मुख्य अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अभिभावकों ने बताया कि स्कूल के मुखी द्वारा विद्यार्थियों को बेरहमी से पीटा गया है। छठीं कक्षा के गगनदीप सिंह, सातवीं कक्षा के प्रताप सिंह व सातवीं कक्षा के गुरविन्द्र सिंह निवासी डेयरीवाल ने बताया कि वाकया शुक्रवार का है। स्कूल टाइम में मुख्याध्यापक हरिन्द्र सिंह कोहाड़ ने डंडे का प्रयोग करते हुए उन तीनों को बारी-बारी से पीटा। घटना के बाद से वे भयभीत है और स्कूल जाने से कतरा रहे हैं।
इस संबंध में कुलवंत सिंह ने बताया कि मुख्य अध्यापक की इस हरकत निंदनीय है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के शरीर पर डंडे की मार की निशान पड़ गए हैं। उन्होंने मांग की है कि मुख्याध्यापक के विरुद्ध मामला दर्ज किया जाए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ मुख्य अध्यापक हरिन्द्र सिंह कोहाड़ ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि यह आरोप उन पर साजिश के तहत लगाया जा रहा है।
उन्होंने किसी विद्यार्थी की पिटाई नहीं की। उधर, मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अमरदीप सिंह सैनी ने कहा कि इस घटना के बारे मुझे जानकारी नहीं हैं, यदि ऐसा हुआ है तो विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।