फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 24 को फिर बरस सकते हैं बदरा

Sun, 18 May 2014 07:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में अभी चार दिन मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 23 मई को ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना है। इसके बाद 24 मई को पूरे प्रदेश में बारिश होगी।
विज्ञापन


इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट आएगी। रविवार को शिमला सहित कई जिलों में बादलों के बीच धूप खिली रही। शिमला का अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सुंदरनगर 33.7, भुंतर 25.5, कल्पा 21.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.8, नाहन 31.4 और सोलन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश का मौसम सामान्य रहने कारण यहां पर्यटकों की आमद में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव का पूर्वानुमान है। उन्होंने बताया कि 23 मई के बाद मौसम में परिवर्तन आएगा। 24 मई को प्रदेश भर में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें