शुक्रवार रात और शनिवार को देहरा गोपीपुर में सबसे अधिक 117, ऊना 67, नयनादेवी 50, संगड़ाह 37, पालमपुर 32, सोलन 30, धर्मशाला 26, नादौन 14 और मनाली में 13 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, शनिवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
शनिवार को भुंतर में अधिकतम तापमान 35.0, ऊना 33.8, कांगड़ा 33.0, सुंदरनगर 32.7, बिलासपुर 32.2, हमीरपुर 31.5, चंबा 31.9, नाहन 28.6, धर्मशाला 26.8, शिमला 23.0 और डलहौजी में 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
जिला सिरमौर के पांवटा शहर में जलभराव से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। बारिश होते ही क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग और गलियां तालाब बन गईं। बद्रीपुर चौक, पांवटा बस स्टैंड परिसर और मुख्य बाजार में जलभराव की समस्या विकट हो गई है।
बाजार की तरफ जाने वाली कुछ दुकानों में लगातार पानी घुस रहा है। उधर, गिरिपार की ग्राम पंचायत कमरऊ में निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। इससे नए बन रहे रिहायशी मकान को भी खतरा पैदा हो गया है।