फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीन दिन बारिश की संभावना, अंधड़ चलने और ओलावृष्टि की चेतावनी

Sat, 15 Jun 2019 07:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल में रविवार से एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग ने 16 से 18 जून तक प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 तक सूबे में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


इससे मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिलेगी। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। तेज धूप होने के कारण ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो गया। 

शिमला की रातें सोलन और मंडी से भी गर्म

फाइल फोटो
चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया। ऊना में अधिकतम तापमान 43.4, बिलासपुर में 40.4, कांगड़ा में 40.0, हमीरपुर में 39.9, सुंदरनगर में 39.6, नाहन में 38.0, चंबा में 36.8, सोलन में 36.0, भुंतर में 33.5, धर्मशाला में 32.4, शिमला में 29.0, डलहौजी में 23.9, कल्पा में 23.4 और केलांग में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

शिमला में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान सोलन और मंडी से भी ज्यादा रहा। सूबे में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान नाहन में 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। ऊना में 21.0, कांगड़ा में 21.4, हमीरपुर में 21.6, शिमला में 19.5, सुंदरनगर में 19.1, धर्मशाला में 18.8, सोलन में 18.4, मंडी में 19.4, चंबा में 16.8 और केलांग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

रोहतांग में फाहे, लाहौल में बारिश और कुल्लू में अंधड़

- फोटो : अमर उजाला
 रोहतांग दर्रे पर शनिवार को भी बर्फ के फाहे गिरे, लाहौल में बारिश हुई, जबकि कुल्लू में अंधड़ चला। रोहतांग पहुंचे पर्यटकों ने बर्फ के फाहोें के बीच खूब मस्ती की है।

लाहौल में बारिश से मौसम कूल-कूल हो गया। कुल्लू में दोपहर बाद अंधड़ से रेहड़ी-फड़ी की तिरपालें उखड़ गईं और लोगों को भी धूल-मिट्टी से परेशान होना पड़ा। इससे सेब, नाशपाती और प्लम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें