नाहन में सड़कें नालों में तबदील हो गई। लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। मंडी शहर में ब्यास नदी उफान पर है। एनएच समेत जिले के मुख्य मार्गों समेत संपर्क मार्गों में यातायात प्रभावित है।
मंडी-धर्मपुर एनएच में सरोली के पास सड़क पर नाले का पानी आने से यातायात एक घंटा बाधित रहा। सौन खड्ड का पानी धर्मपुर बाजार और बस स्टैंड तक पहुंच गया। पंडोह डैम के गेट फ्लशिंग के लिए खोलने पड़े।
सराज, नाचन विस क्षेत्रों में भी यातायात प्रभावित हुआ। बिलासपुर और हमीरपुर जिले में भी बारिश का दौर जारी रहा। सुजानपुर में बहने वाली ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
बारिश (मिलीमीटर में)
सुजानपुर टीहरा 37
सुंदरनगर 36
अंब 29
बंगाणा 24
धर्मशाला-मंडी 18
सराहन 16
शिमला 10
कम दृश्यता का असर मंगलवार को गगल एयरपोर्ट पर देखने को मिला। जयपुर और दिल्ली से आईं उड़ानें सुबह बारिश के कारण गगल एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकीं।
स्पाइस जेट की सुबह 6:05 बजे जयपुर से गगल और एयर इंडिया की सुबह साढ़े छह बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट गगल एयरपोर्ट का चक्कर काट कर सवारियां उतारे बिना लौट गईं।
यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्पाइट जेट की दो और एयर इंडिया की एक उड़ान अपने निर्धारित समय पर ही गगल एयरपोर्ट पर लैंड हुईं। शिमला के जुब्बड़हट्टी और कुल्लू के भुंतर हवाई अड्डे पर उड़ानें नहीं हुईं।