स्क्रब टायफस और डेंगू को लेकर प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। अस्पताल के आपात विभाग में दवाइयां और टेस्ट किट रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक को हर दिन डाक्टरों और नर्सों के साथ जनजनित बीमारियों को लेकर बैठकें करने और इंतजाम करने को कहा गया है।
सरकार को भी प्रतिदिन स्क्रब टायफस और डेंगू के मरीजों की रिपोर्ट देनी होगी। हिमाचल के अस्पतालों में प्रतिदिन 20 से 25 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार ने हिमाचल को अलर्ट कर दिया है। जनवरी 2019 से लेकर अब तक स्क्रब टायफस से दो मौतें हुई हैं। जबकि 200 के करीब बीमारी से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा पहुंच गया है।
सरकार ने स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश दिए हैं कि वह अस्पतालों में बुखार, खांसी से पीड़ित मरीजों का उपचार करने से पहले स्क्रब टायफस का टेस्ट जरूर करें। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि अस्पताल प्रशासन को सतर्क रहने को को कहा गया है। लोगों को बुखार आने पर अस्पताल में चेकअप करने की सलाह दी है।